ग्वालियर गिर्द: आज ग्वालियर में किसानों के बीच होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना की देंगे सौगात
ग्वालियर में सोमवार को किसानों के लिए बड़ा दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन में शामिल होकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे, प्राकृतिक खेती के अनुभव सुनेंगे और 49 करोड़ रुपये की हाईटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा रविवार शाम 7 बजे दी गई।