पटना ग्रामीण: मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, अब वो समय गया जब लाठी के बल पर बैलेट पेपर छाप दिए जाते थे
महागठबंधन के नेताओं के द्वारा लगातार एनडीए सरकार पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर जब रामकृपाल यादव से सवाल पूछा गया तो शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने मीडिया कर्मियों से ही यह सवाल पूछ लिया कि कौन है यह महागठबंधन क्या यह वही है जो फर्जीवाड़ा करके यहां तक पहुंचा है।