पटना ग्रामीण: गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने पदभार ग्रहण किया, बंद पड़ी चीनी मिलों की होगी समीक्षा
लोजपा रामविलास के टिकट पर जीतकर विधायक बने संजय पासवान ने गन्ना उद्योग मंत्री के तौर पर शनिवार शाम करीब 5:00 बजे अपना पदभार ग्रहण किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नजर है और बंद पड़े चीनी मिल पर भी समीक्षा की जाएगी।