ताजपुर: भेरोखरा गांव से पुलिस ने लोन चुकता नहीं करने के आरोप में न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एक बुजुर्ग को किया गिरफ्तार
ताजपुर थाने की पुलिस ने भैरोखरा गांव के रहने वाले अशर्फी राय को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग अशर्फी राय ने बताया कि वह किसी को लोन दिलवाए थे और वह लोन चुकता नहीं किया। कंपनी ने उन पर मुकदमा दर्ज करवा दिया न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।