कौंच: कोंच में नदीगांव रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Konch, Jalaun | Jun 16, 2026 कोंच में मंगलवार सुबह 9 बजे नदीगांव रोड स्थित सोनालिका एजेंसी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। नया पटेल नगर निवासी प्रिया पटेल अपनी सहेली के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ। लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर किया है।