मंगलवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने नंद विहार कॉलोनी पहुंचकर यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चर्चा की इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों को हो रही नाली संबंधी समस्या का स्थल निरीक्षण किया। साथ ही विधायक ने नागरिकों की समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें निराकरण के लिए निर्देशित किया।