जांजगीर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, हादसे में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल लाया गया था. यहां घायल व्यक्ति रमाकांत पाण्डेय की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है।