इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके में प्राइवेट अस्पताल संचालक ने डिप्टी सीएमओ को गोली मारने की धमकी दी,थाने में तहरीर दी गई
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके में हॉस्पिटल का निरीक्षण करने गए डिप्टी सीएमओ को प्राइवेट अस्पताल संचालक ने गोली मारने की धमकी दी। डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव अग्निशमन अधिकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर लकी यादव ने गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद डिप्टी सीएमओ ने थाने में लिखित शिकायत दी