बांधवगढ़: उमरिया पल्स पोलियो के अभियान से पात्र बच्चा छूटने ना पाए
26 जून शुक्रवार 4 बजे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि 28 जून (रविवार) को जिले के सभी पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।