फूलपुुर: नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में आयोजित की गई पोस्टर प्रतियोगिता
रविवार लगभग 02 बजे नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय) के हनुमानगंज परिसर में “समान प्रतिनिधित्व, सशक्त लोकतंत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विधि संकाय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।निहारिका सिंह प्रथम, झलक पुंडीर द्वितीय और नेहा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।