कोरबा: 6 साल की बच्ची ने दिखाई बहादुरी, जहरीले करैत से अपने भाई की जान बचाई
Korba, Korba | May 7, 2026 बालको थाना क्षेत्र के भटगांव में एक बड़ा हादसा टल गया। 6 साल की बच्ची निकिता ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने 2 साल के भाई नियांस की जान बचाई। घर में घुसे जहरीले करैत सांप ने मासूम को काटने की कोशिश की, लेकिन बड़ी बहन की फुर्ती से परिवार पर आया संकट टल गया।