मथुरा: वृंदावन में गौभक्तों पर हुई कार्रवाई के विरोध में धर्मरक्षा संघ ने की बैठक, प्रशासन से केस वापसी की मांग की
पीएमवी पॉलिटेक्निक के जंगल में शुक्रवार को गौवंश के शवों की दुर्गति को लेकर मथुरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे गौभक्तों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार को धर्मरक्षा संघ ने वृन्दाव के भागवत मन्दिरम में बैठक कर रोष व्यक्त किया। संत महंतों ने गौभक्तों की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए उन पर दर्ज किए मुकदमे वापस करने की मांग की।