मथुरा: वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास चोरी के आरोप में 3 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, बरामद हुए 2 मोबाइल फोन व चाकू
वृंदावन कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे रेलवे स्टेशन के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में जिनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक चाकू, एक पर्स जिसमें रखें 1570 रुपए, दो पैन कार्ड, पहचान पत्र, डीएल आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी सचिन निवासी बाजना मथुरा, छटीकरा निवासी रविकांत उर्फ भूरा, किशोर सिंह का चालान कर रविवार को कोर्ट भेज दिया।