मथुरा: मथुरा रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले एक चोर को स्टेशन से किया गिरफ्तार
मथुरा रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोहतास सैनी पुत्र स्वर्गीय तेजपाल सैनी निवासी मोहल्ला जयसिंहपुरा राधेश्याम कॉलोनी निवासी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक चोरी का बैग बरामद किया गया बैग के अंदर लगभग पन्द्रह हजार रुपए का सामान भरा हुआ था पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भी दिया है।