मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, झारखंड निवासी युवक की पहचान हुई
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में शुक्रवार को आम के बाग में मिले अज्ञात शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की शिनाख्त झारखंड के बोकारो निवासी 33 वर्षीय सुखलाल टुडू के रूप में हुई है। एसीपी विकास पाण्डेय और इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित जांच करते हुए परिजनों से संपर्क किया।