विदिशा नगर: नींद की अत्यधिक दवाई खाने से 21 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा में रहने वाले 21 वर्षीय कृपालसाहू द्वारा अत्यधिक मात्रा में नींद की दवाई का सेवन कर लिया।इसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।उसके दोस्तों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में सुबह 10बजे भर्ती कराया गया। पुलिस में बताया कि युवक यहां एक कमरे में रहकर पढ़ाई किया करता था।अत्यधिक मात्रा में नींद की दवाई का सेवन क्यों किया यह स्पष्ट नही है