तरैया: तरैया बाजार में सवारियों से भरी टोटो वाहन पलटी ,बाल बाल बचे सवारी
Taraiya, Saran | Aug 6, 2026 तरैया बाजार में गुरुवार की सुबह दस बजे अचानक एक टोटो वाहन पलट गया जिससे टोटो में सवार सभी यात्री दब गये और सभी को किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया टोटो पलटने से आधा दर्जन सवारी घायल हुए जिनका इलाज कराया गया ।