गोला: बड़हलगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के 3 शातिरों को गिरफ्तार किया, 14 कार्ड और ₹92 हजार कैश बरामद
Gola, Gorakhpur | Apr 14, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 चोरी के एटीएम कार्ड, 92,400 रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित साहनी, सुरजीत उर्फ छोटेलाल और श्याम प्रकाश दूबे उर्फ पिंटू शामिल है।