इटारसी पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का सोमवार को खुलासा किया है। दोनों चोरों को शाम करीब 4 बजे न्यायालय पेश किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने न्यास कॉलोनी स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरी हुए 3.15 लाख रुपए के मोबाइल और पावर बैंक 24 घंटे के भीतर बरामद किए। इसके साथ ही, लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगाते हुए चार बाइक जप्त की ।