मानिकपुर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी संतोष कुमार पटेल को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने सोमवार शाम 5 बजे बताया की पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी की मोटरसाइकिल सीज कर दी है। आरोपी ने कुशाहिलडीह क्षेत्र से युवती का अपहरण किया था। पुलिस ने मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।