केकड़ी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुष्कर पहुंचने पर केकड़ी विधायक गौतम और अन्य नेताओं ने किया स्वागत
Kekri, Ajmer | Apr 8, 2026 मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार शाम करीब 6 बजे खरेकड़ी रोड़ स्थित जाट विश्राम स्थली पुष्कर हेलीपेड पर पहुचें।जहा केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम,मंत्री सुरेश सिंह रावत,केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी,नसीराबाद विधायक रामस्वरूप व अन्य ने पुष्प गुच्छ भेंटकर माला पहनाकर स्वागत किया।इसके पश्चात वे मणिवेदिका पीठ में चल रहे शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सम्मिलित हुए।