चंदेरी: विजयादशमी पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
चंदेरी-विजयादशमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और माता की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सोमवार रात 8 बजे को चंदेरी में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च दिल्ली दरवाजा से शुरू होकर सदर बाजार, मैदान गली और निजामुद्दीन चौराहे से होते हुए डोलिया गेट पहुंचा। इसके बाद पुलिस बल वापस दिल्ली दरवाजा पहुंचा।