पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह 9:08 पर मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि 10 और 11 जून की मध्य रात्रि खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 11.7 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है