गुना नगर: पेट्रोल पंप पर कार्ड इस्तेमाल करते ही दुर्गा कॉलोनी के बुजुर्ग के खाते से निकले ₹1,71 लाख, कोतवाली थाना में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के दुर्गा कॉलोनी निवासी फरियादी कैलाश नारायण योगी उम्र 66 साल के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। 25 जून को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, 5 मई 2026 को निमाड़ी जिले के पृथ्वीपुर से गुना आते समय ललितपुर टीकमगढ़ रोड पर साईं फिलिंग स्टेशन से ₹4000 का पेट्रोल डलाया, 6 मई सुबह गुना में कई ट्रांजैक्शन मैसेज आए ₹1,71 लाख निकल गए पुलिस जांच जारी है।