जगदलपुर: हिड़मा का दोस्त बारसे देवा ने कहा- देवजी ने हिड़मा को नहीं मरवाया, पुलिस ने पकड़कर मारा, मुझे भी जबरन सरेंडर करवाया
नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 के कमांडर इन चीफ रहे देवा बारसे के सरेंडर के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे उसका पहला बयान सामने आया है। देवा ने कहा कि, वह सरेंडर करने के लिए जंगल से बाहर नहीं निकला था। बल्कि संगठन के किसी काम के सिलसिले में 29 दिसंबर को 2 बोलेरो वाहन के माध्यम से तेलंगाना में कहीं जा रहा था।