पाकरटांड: प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया ध्यान तो गरजा से पालामाड़ा नदी तक ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया सड़क मरम्मत
जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दिए तब जाकर ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार को 11:00 बजे गरजा डांडटोली से लेकर सोगड़ा पालामाड़ा नदी तक श्रमदान करते हुए सड़क की मरम्मती की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा का पैतृक पंचायत होने का बावजूद आज तक सड़क नहीं बनी ,जिसकी वजह से लोगों ने खुद से सड़क बना डाली।