नजीबाबाद: नजीबाबाद में रक्षाबंधन से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल
रक्षाबंधन पर्व पर ससुराल से घर लौट रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों में सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। 29 अगस्त को 6:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।