बड़ौत: बावली के जंगल में बिराल मलकपुर नहर मार्ग पर मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Baraut, Bagpat | May 3, 2025 बडौत कोतवाली क्षेत्र के बिराल मलकपुर नहर मार्ग के जंगल में शनिवार को नाबालिग का शव मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। म्रतक की उम्र 16 वर्ष के आसपास है। जिसकी हत्या की आंशका जताई गई है। हत्या कर शव को बडौत के जंगल में डालने की संभावना है। पुलिस जांच मे जुटी है।