हरसूद: खबर का असर: 6 माह बाद नया हरसूद के भैरव चौक पर फिर से चालू हुई हाईमास्ट लाइट
नया हरसूद स्थित भैरव चौक पर विगत 6 माह से हाईमास्ट लाइट बंद पड़ी हुई थी। जिस पर नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिसको लेकर एक खबर प्रसारित की गई थी। जिसका असर यह हुआ कि गुरुवार को नगर परिषद की विद्युत शाखा के कर्मचारियों द्वारा भैरव चौक पर पहुंचकर हाईमास्ट लाइट चालू की गई।