रसूलाबाद: भौंरा में लाखों की लागत से बने आरआरसी केंद्र के बंद होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
रसूलाबाद में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और गांवों में कूड़ा निस्तारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए संसाधन कई जगह उपयोग के अभाव में बेकार साबित हो रहे हैं। विकासखंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत भौंरा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी केंद्र वर्षों बाद भी संचालित नहीं हो सका है।