फतुहा: नदी थाना पुलिस ने विष्णु मंदिर घाट के पास सीएनजी ऑटो से 360 लीटर देसी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Mar 30, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विष्णु मंदिर गंगा घाट के पास से एक सीएनजी ऑटो पर लोड 360 लीटर देसी शराब बरामद किया है । मौके से शराब धंधेबाज और टेंपो चालक भागने में सफल रहा है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब धंधेबाज और ऑटो चालक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। सीएनजी ऑटो के ऑनर के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।