पतरातु लबगा पंचायत जराद व हेसला पंचायत में बड़कागांव विधायक ने मुख्य जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया,उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया,इस दौरान विधायक को कई स्थानों पर भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं,फिल्टर बेड की सफाई न होने और क्लोरीनेशन प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताई