गोगुंदा के सायरा क्षेत्र के जरगा आंबा (कमोल) निवासी केशुलाल मेघवाल ने अपने भाई, भतीजे एवं एक अन्य व्यक्ति पर कथित रूप से धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
केशुलाल का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर भूमि का विक्रय कर दिया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन पर जेसीबी से खुदाई का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
मामले को लेकर संबंधित पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Daily Rajasthan पर देखिए गोगुंदा और उदयपुर संभाग की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर।