त्योंदा: शुक्रवार दोपहर SP शुक्ला पहुचे त्योंदा थाना,पेंडिंग कामो को निपटाने के निर्देश दिए,TI ने बागरोद चौकी के लिए मांगा वाहन
Tyonda, Vidisha | May 24, 2024 शुक्रवार को विदिशा एसपी दीपक शुक्ला त्योंदा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही टीआई मांगीलाल भाटी को चुनाव के दौरान पेंडिंग रहे कार्य को निपटने के निर्देश दिए। टीआई ने बागरोद चौकी में वाहन उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिस पर एसपी शुक्ला ने जल्द से जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।