दादरी: सूरजपुर में भाजपा नेत्री और उसके बेटे के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आज शनिवार की दोपहर 1:00 लगभग पुलिस ने बताया कि मिग्सन ट्विन सोसाइटी में सोसाइटी के गार्ड और बाउंसरों द्वारा भाजपा नेत्री व उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तो देखने में आया कि पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की तहकीकात करते हुए बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।