गिरिडीह: भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की वर्षगांठ पर गिरिडीह में कार्यकारिणी बैठक आयोजित
भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की एक वर्ष पूर्ण होने पर गिरिडीह बस स्टैंड रोड के लोटस होटल में मंगलवार को 2 बजे कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम बरनवाल ने की। बैठक में समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। एक असहाय परिवार को ₹11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।