विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने की मध्यप्रदेश की सराहना
समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य, ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
भोपाल/खंडवा। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के तहत मध्यप्रदेश के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2023 में निर्धारित स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देशभर में 7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें मध्यप्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति ने कहा कि प्रदेश में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है तथा अधिकांश लोगों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में शहडोल से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूल
Indore, Indore | Jun 19, 2026