धोली मुरौल: महमदपुर बदल में पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर स्प्रिट किया बरामद, एक तस्कर हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र के महमदपुर बदल में पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में छापेमारी कर 40 लीटर स्प्रिट बरामद की है। मौके से एक तस्कर योगेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपित स्प्रिट से शराब बनाकर बेचता था। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।