डुमरांव: कृष्णाब्रह्म चौक अंडरपास के नीचे पलटी ई-रिक्शा, एक किशोर और एक महिला घायल
Dumraon, Buxar | May 10, 2026 कृष्णाब्रह्म चौक स्थित अंडरपास के नीचे सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। रविवार की सुबह 8 बजे एक ई-रिक्शा गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें सवार एक किशोर और एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया।