नौहट्टा: आजादी के 75 वर्ष बाद भी रोड व अस्पताल की कमी, सिस्टम बेनकाब, खाट बनी एंबुलेंस, गर्भवती महिला खाट पर लायी गयी अस्पताल
विकसित बिहार में समृद्धि यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री बिहार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. लेकिन, उसी बिहार में आज भी लोगों की जिंदगी बाट और खाट के सहारे कट रही है. सोमवार की देर रात जिले के नवहट्टा प्रखंड की नौला पंचायत अंतर्गत हरिपुर टोला निवासी विष्णुदेव सदा की 22 वर्षीय गर्भवती पुत्री आजल कुमारी को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ. परिजनों के सामने सं