घोसी: घोसी नगर पंचायत में कोरम के अभाव में नगर बोर्ड की बैठक हुई स्थगित, विधायक भी पहुंचे
घोसी नगर पंचायत में आयोजित नगर बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गया। दरअसल स्थानीय विधायक रितुराज कुमार की उपस्थिति के बावजूद भी उपमुख्य पार्षद के नेतृत्व में 13 वार्ड पार्षद इस महत्वपूर्ण बैठक का बहिष्कार कर दिया। अपने पहले बैठक में पहुंचे स्थानीय विधायक को कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यपार्षद समेत अन्य कर्मियों ने शाल देकर सम्मानित किया।