दुधि: बभनी पुलिस ने सिरसोती तिराहे से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद सोनभद्र में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बभनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।