लखनपुर: ग्राम चांदो नर्सरी के पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे, तीन लोग हुए घायल, पुलिस को दी गई सूचना
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदो नर्सरी के पास बुधवार की सुबह स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे। स्कूटी में सवार फूलसाय पिता सुखदेव 35 वर्ष,मुन्ना राम पिता बिहानू 45 वर्ष, सुखदेव पिता बेसों 65 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल भेजा गया। साथी घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई।