पांगी की जीत! आखिरकार बहाल हुई विज्ञान और वाणिज्य संकाय — अब बोले पांगी सेवियर के संस्थापक नीरज महीनिया।
पांगी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत!
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय पांगी में विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) संकाय को तत्काल प्रभाव से पुनः जारी रखने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस पर पांगी सेवियर के संस्थापक नीरज महीनिया ने हिम संदेश से बातचीत में कहा कि यह निर्णय पांगी के विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही मांग आखिरकार पूरी हुई है। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मुद्दे को लगातार उठाया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनजातीय क्षेत्र पांगी के शिक्षा हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
#Pangi #HimachalPradesh #PangiCollege #ScienceStream #CommerceStream #HigherEducation #Students #Education #Chamba #HimSandesh #BreakingNews #TribalArea #Youth #CollegeNews #HimachalNews हिम संदेश Sukhvinder Singh Sukhu Rohit Thakur Neeraj Mahiniya Pangi Administration Pangi Live News
Saach, Chamba | Jul 30, 2026