शाहपुर: बरेठा घाट पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, राहगीरों ने बचाई कार सवारों की जान
Shahpur, Betul | May 14, 2026 बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार घाट मार्ग से गुजर रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।