गौरिहार: सरवई में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार योग शिविर में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं के साथ किया योग
चंदला विधानसभा के मंडल सरवई में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने योग शिविर में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ योग कर शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का संदेश दिया। इस दौरान बीएलए, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।