जमुई। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुमित कुमार सिंह का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और सम्मान किया।