राजगढ़: सादुलपुर के वार्ड 33 में नालियां जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, भक्कड़ स्कूल के पास सफाई व्यवस्था ध्वस्त
Rajgarh, Churu | May 26, 2026 नगरपालिका राजगढ़ क्षेत्र के वार्ड 33 में भक्कड़ स्कूल के पास सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से जनजीवन बेहाल है। नाला-नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों के बीचों-बीच बह रही है, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है। न ही पीने के लिए पानी आता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई।कचरे व कीचड़ से नालिया अटी हैं।