जुलाना: जुलाना के नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हुई बैठक
Julana, Jind | Feb 2, 2024 शुक्रवार को जुलाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जूनियर ने की। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में जुलाना नगर पालिका के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।