घोसी: खिरौटी मठ गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया, ताला तोड़कर घर में की चोरी
खिरौटी मठ गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कीमती सामान चुरा लिया। हालांकि घर से कुछ ही दूरी पर चोरों के द्वारा चुराया गया बक्सा, अटैची समेत कपड़ा खेत में फेका देखा गया। परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई है।